हरको बैंक के नवनियुक्त निदेशक सुनील सरवन का हरको बैंक चंडीगढ़ की एम्पलाइज यूनियन द्वारा जोरदार स्वागत
चंडीगढ़:- हरको बैंक चंडीगढ़ एम्पलाइज यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रबंध निदेशक सुनील सरवन से एक शिष्टाचार मुलाकात कर उनको बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया तकरीबन 15 मिनट की इस मुलाकात में यूनियन के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी के प्रतिनिधि मंडल ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और सभी ने निदेशक सुनील सरवन को नए पद की जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी प्रतिनिधि मंडल में उप प्रधान सुरता सिंह व महासचिव रवींद्र कुमार व प्रीतम सैनी, गगनदीप यादव आदि मौजूद रहे