महिला सशक्तिकरण के साथ पुरुषों का सम्मान भी जरूरी : एमके भाटिया
चंडीगढ़:- इंटरनेशनल मेन्स डे के अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एमके भाटिया ने अपनी कंपनी के पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान और समर्पण को सलाम किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक पुरुषों के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देना भी है।
एमके भाटिया ने कहा कि परिवार, समाज और कार्यस्थल पर पुरुष भी अनेक जिम्मेदारियां निभाते हैं। वे कई चुनौतियों और दबावों के बीच अपने परिवार की खुशियों और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। एक स्वस्थ और संतुलित समाज के निर्माण के लिए दोनों का सम्मान, समान अवसर और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। कर्मचारियों का सम्मान करने का उद्देश्य उनमें अपनत्व, आत्मविश्वास और बेहतर कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करना है।