चंडीगढ़ सेक्टर 43 में एक शाम खाटू वाले और बालाजी के नाम का भव्य आयोजन
चंडीगढ़:- सेक्टर 43 ए के दशहरा ग्राउंड पर एक शाम खाटू वाले और बालाजी के नाम का चौथा भव्य आयोजन किया गया मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह आयोजन भट्ट परिवार मित्रगण व खाटू श्याम भक्त मित्र गणों की ओर से कराया गया जिसमें कि भजन गायक मोनू दुआ चंडीगढ़ वालों ने मांगा है मैरे श्याम से वरदान एक ही भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया व शर्मा सिस्टर्स कानपुर वालों ने मैं जो भी हूं जैसे भी हूं भजन से सभी भक्तजन को प्रभु की भक्ति में लीन कर दिया और दीपक खंडूरी उत्तराखंड वालों ने आ गया जन्मदिन मेरे शयाम का व सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो भजन सुना कर अपने भजनों द्वारा भक्तों को खाटू वाले बाला जी के भक्ति में लीन कर सभी भक्तों को प्रभु के प्रति आकर्षित कर दिया इस अवसर पर शहर के मेयर सौरभ जोशी, पार्षद जसबीर सिंह बंटी, पार्षद प्रेम लता, केशव तिवारी, शशि पांडे, दीपा मेहता, बाला दत्त बेलवाल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, पूनम कोठारी, आनंद बल्लभ नरवाल प्रधान कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच चंडीगढ़ सहित कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे व गढ़वाल सभा, उत्तराखंड युवा मंच, व कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भगवान खाटू का आशीर्वाद लेने पहुंचे शहर के कई गणमान्य लोग व कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया अंत में सभी को प्रसाद वितरित कर भंडारे का आयोजन किया गया