05 सिगनल बटालियन के द्वारा वीर शहीद सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को श्रध्दांजलि अर्पित

चंडीगढ़:- 05 सिगनल बटालियन के द्वारा वीर शहीद सब इंस्पेक्टर संजय कुमार उनके गृह निवास, House No. 472, Vaishranti City, Zirakpur, Distt-SAS Nagar (Mohali), Punjab में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महानिदेशालय के निर्देशानुसार व विशाल कण्डवाल कमाण्डेंट 05 सिगनल बटालियन के मार्गदर्शन में इस वाहिनी से अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीद संजय कुमार के गृह निवास पर पहुंचकर उनको श्रध्दांजलि अर्पित की गई व उपस्थित जनसमूह को वीर शहीद संजय कुमार की बहादुरी का परिचय देते हुए अवगत कराया गया, 161 बटालियन के जवानों के ऊपर आंतकवादियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई और उनकी बस के अंदर ग्रेनेड फेकें गये अचानक हुये इस हमले से घबराने के बजाये जवानों द्वारा हमले का डटकर मुकाबला किया और 02 दुर्दान्त आंतकवादियों को मार गिराया। इस सम्मान समारोह के दौरान Vishranti city Pradhan, Ram kumar Sharma, और Senior citizen association president Rajinder Sharma, Mandeep Choudhary व Major Om Prakash, Brinder singh, Rajesh Sharma भी मौजूद रहे और सभी के द्वारा शहीद संजय कुमार के परिवार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *