वीआईपी पास की व्यवस्था समाप्त, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा प्रवेश
पंचकूला:- नमो क्रिकेट लीग में दर्शकों की भारी भीड़ और जनता के उत्साह को देखते हुए ताऊ देवी लाल स्टेडियम के द्वार अब सभी के लिए खोल दिए गए हैं। आयोजक तरुण भंडारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास की भावना से प्रेरणा लेते हुए वीआईपी पास की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब दर्शकों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।
तरुण भंडारी ने पंचकूला, ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नमो क्रिकेट लीग में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लीग को मिल रहा जनसमर्थन आयोजन की सफलता का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों से स्टेडियम का माहौल और भी मनोरंजक होगा। बी प्राक, मासूम शर्मा, हेमंत बृजवासी, मनकीरत औलख और शिवा चौधरी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार क्रिकेट मुकाबलों के साथ संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।