जालंधर, कैथल, हिसार और नारेणगढ़ की टीमों ने भी दर्ज की जीत
पंचकूला:- 29 सितंबर, 2026 नमो क्रिकेट लीग 2026 में चंडीगढ़ चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद फाइटर्स को 7 रन से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन बनाए। नीरज ने 25 गेंदों पर 53 रन और दीप ने 9 गेंदों पर 19 रन बनाए। जवाब में फतेहाबाद फाइटर्स की टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 92 रन ही बना सकी। फतेहाबाद की ओर से गुलाब ने 17 गेंदों पर 33 और संजय ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से करण ने 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
लीग के अन्य मुकाबलों में जालंधर जगुआर्स ने भट्टू कलां बी को 5 विकेट से हराया। भट्टू कलां की टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 59 रन ही बना सकी। जवाब में जालंधर ने 7.5 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन बनाकर जीत दर्ज की। जालंधर की ओर से जैज ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए।
कैथल नाइट्स ने करनाल किंग्समेन को 8 विकेट से हराया। करनाल ने 10 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन बनाए। जवाब में कैथल ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। कैथल की ओर से विकास ने 35 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए। गुरजिंदर सिंह ने 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
हिसार हीरोज ने मोहाली मास्टर्स को 9 विकेट से हराया। मोहाली की टीम 10 ओवर में 8 विकेट पर 76 रन बना सकी। हिसार ने 7.3 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाकर जीत दर्ज की। दीपु किंग ने 22 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए, जबकि विकास ने 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
एक अन्य मुकाबले में नारेणगढ़ निन्जास ने सिरसा स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराया। सिरसा ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 53 रन बनाए। जवाब में नारेणगढ़ ने 4.4 ओवर में 3 विकेट पर 58 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। शुभम बख्शी ने 15 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि पेप्सी सांगरी ने 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।