आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरेंद्र कंबोज ने थामा भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का दामन
चंडीगढ़:- पंजाब की राजनीति में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) को उस समय नई राजनीतिक भागीदारी मिली, जब आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरेंद्र कंबोज ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर पंजाब के पूर्व सांसद प्रत्याशी सहित कई अन्य लोगों ने भी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के यूथ कन्वेंशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमलन विश्वास सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने पंजाब के भविष्य, युवाओं के लिए रोजगार और नशे की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया।
इस अवसर पर करणदीप ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त और रोजगारयुक्त बनाना है। पार्टी ऐसी व्यवस्था के लिए काम करेगी, जिससे युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार के अवसर मिलें और पंजाब फिर से विकास की पटरी पर लौट सके।
कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, युवा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।