प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12000 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने 12000 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित किया। वहीं पीएम मोदी ने पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो किया। जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। उनके आगमन के दौरान राजधानी देहरादून मोदीमय हो गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की, जहां उन्होंने देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे बेहद प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस अभूतपूर्व स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है, और वे इस बार भी उत्तराखंड से नई ऊर्जा लेकर जा रहे हैं।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मंत्री के साथ गणमान्य और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ विकास, सुशासन और सेवा का जो सशक्त मॉडल स्थापित कर रहा है, उसका सजीव स्वरूप आज इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित इस सौगात हेतु प्रधानमंत्री का आभार एवं माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *