चंडीगढ़ :- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2026) के अवसर पर YOGABHYASA योगशाला, सेक्टर 24, चंडीगढ़ एवं MY Bharat के संयुक्त सहयोग से “Yoga For Healthy Aging” थीम के अंतर्गत एक भव्य समूह योग सत्र का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 50–100 योग साधकों, विद्यार्थियों एवं योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करते हुए स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामूहिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर GRID Institute, सेक्टर 31, चंडीगढ़ की योग शिक्षिका मनीषा शर्मा ने विशेष बच्चों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बच्चों को योग सत्र में सम्मिलित कराया और इस योग कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह सत्र अत्यंत प्रेरणादायक और आनंददायक रहा। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष रूप से उत्साह और खुशी के साथ मनाया तथा इस सफल आयोजन के लिए YOGABHYASA योगशाला के कोच परभाकर गिरी और पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान YOGABHYASA योगशाला के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। अनुष्का शर्मा ने 1 स्वर्ण पदक, देव ने 1 स्वर्ण पदक तथा अभय ने 2 स्वर्ण पदक जीतकर विश्व योगासन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ एवं भारत का नाम गौरवान्वित किया।
YOGABHYASA योगशाला के कोच परभाकर ने सभी प्रतिभागियों, विशेष बच्चों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने युवाओं को योग के माध्यम से भारत की समृद्ध योग परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


