CRPF 05 सिगनल बटालियन हैल्लोमाज़रा, चण्ड़ीगढ़ के कैम्प परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
चण्डीगढ़ - 05 सिगनल बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर, हैल्लोमाज़रा, चण्डीगढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से विशाल कन्डवाल, कमांडेन्ट, 05 सिगनल बटालियन के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कमाण्डेंट महोदय ने उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय व भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है, वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी है। उक्त कार्यक्रम के दौरान कैम्प परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 की संख्या में छायादार एवं फलदार पौधें लगाए गए व सभी कार्मिकों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। कमाण्डेंट महोदय ने सभी को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से हरित वातावरण के निर्माण और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।