सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
शिविर में 95 लोगों की फाइब्रोस्कैन एवं 80 लोगों की प्रोस्टेट जांच, रक्तचाप और रक्त शर्करा की भी हुई जांच
चंडीगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, चंडीगढ़ द्वारा आज ग्लोबल हेल्थ क्लीनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को आवश्यक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
यह स्वास्थ्य जांच शिविर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मार्गदर्शक डॉ. संजीव भाटिया जी के मार्गदर्शन तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री ललित तकियार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 95 लोगों की फाइब्रोस्कैन जांच तथा 80 लोगों की प्रोस्टेट संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों के रक्त शर्करा एवं रक्तचाप की भी जांच की गई।
शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपलब्ध कराई गई निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सा विशेषज्ञों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ की सह-संयोजक डॉ. मीना चड्ढा, श्री दीपक पाठक, श्री विकास बंसल, जिला संयोजक श्री राजेश सिंगला, श्रीमती अनु सिंगला सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा जी, डॉ. नरेश पंचाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, श्री सनी पुरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास है। अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जांच एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।