चंडीगढ़:- टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की आम सभा की बैठक गढ़वाल भवन सेक्टर 29 चंडीगढ़ में विधिवत संपन्न हुई। बैठक में परिषद के विगत कार्यकाल के कार्यों,आय-व्यय एवं उपलब्धियों को अनुमोदित किए जाने के उपरांत वर्ष 2026-28 के लिए पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
आम सभा द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु निम्नलिखित निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई। 1. मुख्य चुनाव अधिकारी – जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण, 2.उप चुनाव अधिकारी – बलबीर सिंह तोपवाल, 3.उपचुनाव अधिकारी – दीपक सिह असवाल
निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में आम सभा द्वारा आम सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया:—
1.प्रधान- रघुवीर सिंह पंवार, 2. वरिष्ठ उपप्रधान – बी डी उनियाल, 3. उपप्रधान- ज्वाला सिह भण्डारी, 4. महासचिव- इन्दुभूषण गोदियाल, 5. सचिव – महिपाल सिंह कठैत. 6. कोषाध्यक्ष- सोबन सिंह नेगी, 7. उप कोषाध्यक्ष – गणेश दत्त बिजल्वाण, 8. लेखाध्यक्ष – रणवीर सिंह नेगी, 9. सांस्कृतिक सचिव- अनिल सिंह पवार, 10. खेलकूद सचिव – अंगद सिंह बिष्ट, 11. माल सचिव- कमल सिंह रणावत, 12. संगठन सचिव -लक्ष्मण सिंह नेगी, 13. संगठन सचिव- मकान सिंह भण्डारी, 14. संगठन सचिव- गजेन्द्र रौतेला, 15. संगठन सचिव – वीर सिंह रावत, 16 संगठन सचिव- संजय जोशी, 17. संगठन सचिव- धर्म सिंह पुंडीर, 18. सलाहकार- बलबीर सिंह बागड़ी, उपरोक्त सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


