शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन ने पिंगलवाड़ा में काटा केक, बांटे फल
चंडीगढ़:- कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती के पावन अवसर पर आज वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन द्वारा पिंगलवाड़ा में एक भावनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पिंगलवाड़ा के संवासियों—बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों—के साथ मिलकर कैप्टन विक्रम बत्रा की स्मृति में केक काटा और सभी को ताजे फल वितरित कर खुशियां बांटीं।
संस्था के अध्यक्ष अमित राणा ने कहा, “कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस और उनका अमर उद्घोष ‘ये दिल मांगे मोर’ आज भी हर भारतीय के दिल में राष्ट्रसेवा की लौ जलाए रखता है। आज उनके जन्मदिन पर पिंगलवाड़ा के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के बीच सेवा भाव से उपस्थित होना ही हमारे वीर बलिदानी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
संस्था की चेयरमैन आशा जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा, “शहीदों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही सबसे बड़ा राष्ट्रधर्म है। पिंगलवाड़ा परिवार के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ यह दिन मनाना संस्था के लिए अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष का विषय है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुशानात्मक समिति की सदस्य पैम राजपूत , उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,
महासचिव सुरेश राणा , मीनाक्षी ठाकुर, सचिव स्वाति ,कार्यसमिति सदस्
पूजा चौहान, अनुज महाजन
विशाल डोगरा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पिंगलवाड़ा प्रबंधन और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा देश के वीरों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।