उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ओम प्रकाश भट्ट ने चंडीगढ़ में प्रवासियों उत्तराखंडीयो को संबोधित किया
चंडीगढ़:- गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, में आयोजित उत्तराखंड प्रवासी परिषद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ओम प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड प्रवासी परिषद उत्तराखंड सरकार। इस अवसर पर उत्तराखंड की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रवासी परिषद संयोजक बुद्धि चंद डोटियाल, धर्मपाल रावत के अलावा उत्तराखंड के कई महान बुद्धिजीवी, उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंड के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रवासी बुद्धिजीवी ने अपने सुझाव से मंत्री को अवगत कराया। विशेष कर चंडीगढ़ की पार्षद गुरबख्श रावत ने उत्तराखंड की संस्कृति और भाषा को लेकर मंत्री को मुख्य रूप से अवगत कराया, इसके अलावा उन्होंने मंत्री से मांग की वे प्रवासी उत्तराखंड के लिए चंडीगढ़ में एक सेंटर बनाएं जिसमें ट्राइसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ की प्रवासी उत्तराखंड वासियों को रोजगार को लेकर तथा सरकार की योजनाओं को लेकर सेंटर द्वारा अवगत कराया जा सके। उत्तराखंड के राज्य मंत्री ने भी अपने संबोधन में कहा कि वे साल भर में एक बार अवश्य अपने गांव जाये और अपने बच्चों को संस्कृति और सामाजिक कार्य के अलावा भाषा से अवगत कराये, साथ में उन्होंने उत्तरांचल की भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। और जो भी प्रवासी उत्तराखंड में विस्थापित होना चाहता है या रिवर्स पलायन करना चाहता है तो उसके लिए सरकार द्वारा 60% सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रवासी जो उत्तराखंडी उद्योगपति हैं उनको भी अपने उद्योग को उत्तराखंड में स्थापित करने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही है। मंत्री ने उत्तराखंड की प्रवासियों को इस और भी संकेत दिया कि अब उत्तराखंड से पलायन नहीं हो रहा है और साथ में उन्होंने कहा कि अभी तक 5000 परिवार रिवर्स पलायन कर चुके हैं। उन्होंने साथ में अपनी सरकार की कई विकास योजनाओं को लेकर भी प्रवासी उत्तराखंड वासियों को अवगत कराया।
गढ़वाल सभा चंडीगढ़ में इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य मंत्री ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में प्रवासी उत्तराखंड के अलावा भारतीय जनता पार्टी का अहम योगदान रहा है। इसी को मध्य नजर रखते उन्होंने एक बार फिर कहा कि उत्तराखंड के विकास और पलायन रोकने में प्रवासी बुद्धिजीवी, उद्योगपतियों, फिल्मी सितारे तथा कई सामाजिक संस्थाओं के लोग अहम योगदान दे सकते हैं और उत्तराखंड की संस्कृत, भाषा और पलायन को रोक सकते हैं। साथ में उन्होंने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ गढ़वाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में जितने भी सुझाव उनको मिले हैं। उनको वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाएंगे और मुख्यमंत्री से एक बार युवा संवाद करने के लिए आवश्यक दबाव बनाएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड प्रवासी परिषद के संयोजक बुद्धि चंद डोटियाल ने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए प्रवासी उत्तराखंडियों का धन्यवाद देते हुए उत्तराखंड प्रवासी परिषद के स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए उत्तराखंड के राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रवासी परिषद, ओम प्रकाश भट्ट का भी धन्यवाद किया।