नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ का 25 सदस्य जथा रवाना हुआ कैंची धाम मंदिर
चंडीगढ़/नयागांव:- नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ का 25 सदस्य जथा चंडीगढ़ नयागांव बैरियर से उत्तराखंड को कैंची धाम नीम करोली आश्रम व हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुआ जिसमें की हर वर्ष के भांति श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन करने हेतु काफी उत्साह देखने को मिला समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व प्रधान त्रिभुवन बेलवाल ने बताया कि यह जत्था बाबा के आश्रम व हनुमान मंदिर के दर्शन कर व जागेश्वर धाम व गोल जू मंदिर होते हुवे रविवार रात को चंडीगढ़ लौटेगा श्रद्धालुओं में समिति के चेयरमैन टी सी शर्मा व प्रधान त्रिभुवन बेलवाल व महासचिव केशव तिवारी , गोपाल तिवारी, रमेश बेलवाल, त्रिलोचन तिवारी पूरन दत्त तिवारी, जयचंद फुलारा, कोषाध्यक्ष अनिल मंडल, रंजीत रावत, प्रेम बल्लभ तिवारी, बलबीर, कैलाश शर्मा, दक्ष शर्मा, रजत स्टेनो, कमलेश , नवीन नेगी, गौरव गोसाई, अभिषेक नेगी, मनीष कुमार, विनोद शर्मा, विजय, शशि, करण सिंह, आदि श्रद्धालु रवाना हुए।
इस पावन यात्रा में भक्तों को श्री कैंची धाम, जागेश्वर धाम, श्री गोलू देवता मंदिर, कसार देवी मंदिर एवं माँ नंदा देवी मंदिर, अल्मोड़ा जैसे पवित्र स्थलों पर शीश नवाने और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। तीर्थ यात्रा केवल धामों के दर्शन नहीं, बल्कि मन की शांति, आत्मिक विश्वास और प्रभु के प्रति समर्पण का मार्ग है। सेवा में समर्पण, हृदय में श्रद्धा और हर सांस में प्रभु का नाम।