बम लहरी फेम सिंगर और हरियाणा सी एम के ओएसडी गजेंद्र फोगाट के आध्यात्मिक म्यूजिक वीडियो ‘माँ बगलामुखी’ से की रितिक अरोड़ा ने म्यूजिक कंपनी की शुरुआत

आध्यात्मिक गायन ईश्वरीय देन- गजेंद्र फोगाट

चंडीगढ़ – अपने रचनात्मक सफर की एक शुभ शुरुआत करते हुए फिल्ममेकर रितिक अरोड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस का पहला प्रोजेक्ट एक आध्यात्मिक और भव्य म्यूजिक वीडियो ‘माँ बगलामुखी’ है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन स्वयं रितिक अरोड़ा ने किया है। वीडियो में प्रसिद्ध गायक एवं ओएसडी टू चीफ मिनिस्टर गजेंद्र फोगाट मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। उनकी दमदार आवाज़ और प्रभावशाली उपस्थिति ने इस प्रोजेक्ट को एक अलग ऊंचाई दी है। पूरी टीम के लिए यह सहयोग बेहद सम्मान और गर्व की बात रही।

माँ बगलामुखी के प्रति गहरी आस्था रखने वाले रितिक अरोड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत इसी आध्यात्मिक प्रोजेक्ट के साथ करने का निर्णय लिया। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग माँ बगलामुखी के पवित्र मंदिर परिसर में की गई, जिसने पूरे अनुभव को बेहद दिव्य और अविस्मरणीय बना दिया। टीम के अनुसार, शूटिंग के दौरान का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर था। इस म्यूजिक वीडियो को डबल ट्रबल स्टूडियो द्वारा कॉन्सेप्चुअलाइज़ किया गया है, जिसमें भक्ति, सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग और भव्य विजुअल्स का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

अपने इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए रितिक अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल एक प्रोडक्शन डेब्यू नहीं, बल्कि उनके विश्वास और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने यह भी साझा किया कि रितिक अरोड़ा प्रोडक्शंस आने वाले समय में कई बड़े बॉलीवुड-इन्फ्यूज्ड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिनमें कई प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियां भी नज़र आएंगी।

‘माँ बगलामुखी’ के साथ रितिक अरोड़ा प्रोडक्शंस ने अपने सफर की शुरुआत एक आध्यात्मिक और शक्तिशाली अंदाज़ में की है, जो मनोरंजन और सिनेमाई दुनिया में एक उज्जवल भविष्य की ओर संकेत करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *