जेन जी समस्या नहीं, राष्ट्र निर्माण की नई शक्ति: 150 से ज्यादा युवा सेलिब्रिटीज़ के साथ काम करने के बाद बदली सोच
चंडीगढ़:- 150 से अधिक जेन जी रॉकस्टार सेलिब्रिटीज़ के साथ काम करने के अनुभव के आधार पर उद्यमी एम के भाटिया ने कहा कि शुरुआत में उन्हें यह भी पता नहीं था कि जेन जी क्या है, लेकिन आज उनका मानना है कि यह पीढ़ी किसी समस्या का नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा आधार है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी नहीं चाहता, बल्कि जीवन का उद्देश्य, सफलता और सम्मानजनक पहचान चाहता है। वह अपने परिवार का सहारा बनना चाहता है, अपनी मेहनत से कार खरीदने का सपना देखता है और अपने दम पर मुकाम हासिल करना चाहता है। ऐसे युवाओं को सिर्फ एक ऐसे मार्गदर्शक की जरूरत है, जो उन पर विश्वास करे और उनकी क्षमता को पहचान सके।
उन्होंने अपनी ‘पूरा पूरा फिलासफी ’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जेनरेशन गैप जैसी कोई चीज़ नहीं होती। यह केवल जीवन का एक स्वाभाविक चक्र है। हर बड़ा व्यक्ति कभी बच्चा था और हर युवा एक दिन बड़ा होगा।
युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “अपना टाइम आ गया… और मेरा हर युवा से वादा है— आपका टाइम भी ज़रूर आएगा।”
उन्होंने 3T – पूरा पूरा फ़िलासफ़ी का मंत्र साझा करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए तीन बातों पर विश्वास रखना जरूरी है— भगवान पर विश्वास, अपनी किस्मत पर विश्वास और सबसे बढ़कर खुद पर विश्वास।
उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है। यदि युवाओं को सही दिशा, अवसर और भरोसा मिले तो वे न केवल अपना भविष्य बदल सकते हैं, बल्कि देश के विकास में भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। युवा ही भारत का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।