मार्बल मार्केट धनास चंडीगढ़ से लगभग 200 की संख्या में श्रीराम जायसवाल की अध्यक्षता में लोगों ने आम आदमी पार्टी किया ज्वाइन
चंडीगढ़।। मार्बल मार्केट धनास चंडीगढ़ से लगभग 200 की संख्या में श्रीराम जायसवाल की अध्यक्षता में लोगों ने आम आदमी पार्टी किया ज्वाइन तथा इस अवसर पर श्री राम जयसवाल को पार्टी प्रधान विजयपाल एवं चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह ने आम आदमी पार्टी का पटका डालकर पार्टी में किया स्वागत। इस अवसर पर चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा लोगों का आम आदमी पार्टी पर भरोसा है और सबसे चोर हुए हैं जो सत्ता के भूखे हैं, अगर आपने लोगों के लिए काम अच्छा किया है तो लोग आपको दोबारा भी वोट दे देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में और भी लोग आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।