कुमाऊं सभा रजि. चंडीगढ़ की महिला प्रकोष्ठ द्वारा मां नंदा सुनंदा की भव्य चौकी का आयोजन रविवार 20 सितंबर 2026 को होगा
चंडीगढ़:- कुमाऊं सभा चंडीगढ़ व कुमाऊं सभा महिला प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक गूगा मांणि मंदिर सेक्टर 20 के परिसर में हुई जिसमें की फैसला लिया गया की कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की महिला प्रकोष्ठ द्वारा महानंदा सुनंदा की भव्य चौकी का आयोजन सेक्टर 20 गूगा मांणि हनुमान संकट मोचन मंदिर सेक्टर 20 चंडीगढ़ में 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा.
सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया की यह आयोजन कुमाऊं सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी व महिला प्रकोष्ठ की प्रधान दीपा मेहता के देखरेख में होगा कुमाऊं सभा की पूरी टीम व महिला प्रकोष्ठ की पूरी टीम कंधा से कंधा मिलाकर इस आयोजन में मौजूद रहेगी कार्यक्रम देवी पूजन दोपहर 3:00 बजे होगा भजनों का गुणगान कार्यक्रम दोपहर 3:15 से होगा व 7:45 शाम तक चलेगा उसके उपरांत 8:00 बजे से भंडारा प्रसाद का वितरण होगा जो देवी इच्छा तक चलेगा बैठक में कुमाऊं सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी, महासचिव भगत सिंह रावत, उप प्रधान दिलीप सिंह रावत, व उनकी पूरी टीम मौजूद रही व महिला प्रकोष्ठ की प्रधान दीपा मेहता, व महासचिव हेमा रावत व सचिव पुष्पा कपकोटी व कोषाध्यक्ष नीना जोशी व उप प्रधान इंद्रा कांडपाल, कविता उपाध्याय, मंजू खाती, गंगा रावत, बिमला गढ़िया, प्रेमा नगरकोटी, शीला रावत, कमला भट्ट आदी पूरी कार्यकारणी मौजूद रही