उत्तराखंड श्री देवभूमि जन कल्याण मंच (रजि.), चंडीगढ़ एवं गढ़वाल सभा (रजि.), नयागांव के तत्वावधान में वृक्षारोपण
नयागांव:- नयागांव क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखंड श्री देवभूमि जन कल्याण मंच (रजि.), चंडीगढ़ एवं गढ़वाल सभा (रजि.), नयागांव के संयुक्त तत्वावधान में दशमेश नगर स्थित गढ़वाल भवन प्लॉट में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवजोत सिंह नागरा, समाजसेवी एवं काउंसलर वार्ड नं. 12, नगर परिषद नयागांव ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता चंडी प्रसाद कुकरेती, प्रधान, उत्तराखंड श्री देवभूमि जन कल्याण मंच (रजि.), चंडीगढ़ एवं गब्बर सिंह मेहर, प्रधान, गढ़वाल सभा (रजि.), नयागांव ने की।
इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
पौधों की व्यवस्था बलबीर सिंह बागड़ी, पूर्व प्रधान एवं वर्तमान सलाहकार, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चंडीगढ़, तथा समाजसेवी परवीन रमोला, जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण एवं राजेश सकलानी के सहयोग से की गई।
कार्यक्रम में पेयजल की व्यवस्था संजय उनियाल (उनियाल कैटरर्स, नयागांव) तथा मिष्ठान की व्यवस्था चंडी प्रसाद कुकरेती द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि नवजोत सिंह नागरा ने दोनों संस्थाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर चंडी प्रसाद कुकरेती एवं गब्बर सिंह मेहर ने कहा कि दोनों संस्थाएं भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “एक पेड़–अनेक जीवन” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और नयागांव को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। “आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य का उपहार है।” कार्यक्रम में बहुत भारी संख्या उत्तराखंड के प्रवासी सम्मिलित हुए ।