कुमाऊं सभा रजि. चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन

चंडीगढ़:- कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ द्वारा महिला प्रकोष्ठ की स्थापना के विषय में प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सैक्टर 44 मैं किया गया। बैठक में सभा के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ के गठन की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने विचार व्यक्त किया कि महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा समाज के विकास में उनकी सहभागिता और अधिक प्रभावी बनेगी।

सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त होगा। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के गठन की प्रक्रिया एवं आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई, 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 27 चंडीगढ़ में कुमाऊं सभा की वार्षिक आम बैठक होगी व सभा की वार्षिक आम बैठक में महिला प्रकोष्ठ का गठन भी होगा व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा ।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने महिला प्रकोष्ठ की स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में कुमाऊं सभा की सलाहकार हीरा नेगी व उपप्रधान दिलीप सिंह रावत व महासचिव भगत सिंह रावत व कोषाध्यक्ष मोहिंदर (मनीष बोरा), व मुख्य संगठन सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट व सचिव रजिंद्र सिंह नगरकोटी व पूर्व प्रधान बचन सिंह नगरकोटी एवं मनोज रावत व पूर्व महासचिव राजेंद्र सिंह रावत और दीपक सिंह परिहार व हीरा सिंह भंडारी, दान सिंह गढ़िया, गोपाल सिंह बिष्ट, सुनील दत्त बिष्ट, सुंदर सिंह नगरकोटी, दिलीप चौहान, कमल राम, पूरन चंद पांडे, महेश जोशी, हर सिंह कुंजवाल, दीपा मेहता, नंदी नगरकोटी, जानकी रावत, प्रेमा नगरकोटी, गंगा रावत, बिमला गढ़िया तथा भावना बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *