योगीज आयुर्वेदा की ओर नि:शुल्क आयुर्वेद मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप में 200 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच

चंडीगढ़: योगीज आयुर्वेदा की ओर से सेक्टर-22 में नि:शुल्क आयुर्वेद मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 200 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में त्वचा रोग, लीवर संबंधी बीमारियां, पाचन तंत्र की समस्याएं, महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी रोग, मोटापा एवं वजन प्रबंधन, जोड़ों का दर्द, प्रोस्टेट, किडनी रोग, मधुमेह, थायरॉयड, तनाव एवं अवसाद तथा ऑटिज्म जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ आयुर्वेदिक परामर्श उपलब्ध कराया गया।
योगीज आयुर्वेदा के डॉ. सुखजिंदर सिंह योगी ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से प्राकृतिक, सुरक्षित एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में आए मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
डॉ. योगी ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठा सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *