बोटैनिकल गार्डन के शुल्क हटाने के फैसले का यूथ कांग्रेस ने किया स्वागत, जनता की लड़ाई में सबसे पहले उठाई थी आवाज!
चंडीगढ़:- बोटैनिकल गार्डन में लगाए गए नए शुल्कों के विरोध में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने सबसे पहले आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए थे। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं दीपक जायसवाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट मांग की थी कि आम जनता पर लगाए गए शुल्कों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि लोग बिना आर्थिक बोझ के प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकें।
यूथ कांग्रेस की मांग के बाद शुल्क हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए धीरज गुप्ता ने कहा कि यह जनता की जीत है। सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। यूथ कांग्रेस ने इस जनहित के मुद्दे को सबसे पहले उठाया और जनता की आवाज बनकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई।
इस दौरान ललित चनालिया, देविंदर राजभर और उमाशंकर यादव सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धीरज गुप्ता ने कहा कि “यूथ कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के हक की लड़ाई लड़ना है। जब भी आम आदमी के हितों पर चोट होगी, यूथ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी। जनता की जीत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”