गौमाता को राज्य गऊ माता की उपाधि से नवाजा जाए – महामंडलेश्वर विश्वामित्रानंद गिरी

पंचकूला:- गौ रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पंचकूला के नग्गल गांव के पास आश्रम व गौशाला के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी विश्वामित्रानंद गिरी जी ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में गौ माता को राज्य ग‌ऊमाता घोषित किया जाए । उन्होंने कहा कि इसके लिए गौ रक्षा परिषद के कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में जागरुक व हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार को हस्ताक्षर अभियान जारी करके ज्ञापन भी सौंपेंगे । ताकि शीघ्र से शीघ्र ही गौमाता को हरियाणा राज्य ग‌ऊमाता की उपाधि से नवाजा जाए।इस अवसर पर हिंद संग्राम परिषद् रजि हरियाणा के प्रमुख महासचिव निष्काम चतरथ तथा अवतार सैणी ने भी इस मांग में समर्थन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *