‘बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की’ कार्यशाला में वित्तीय विशेषज्ञों ने बताए एनपीएस के फायदे

पीएफआरडीए और SLBC Haryana के निर्देश पर PNB लीड बैंक कुरुक्षेत्र ने वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे एफपीओ और नैनो यूनिट के सदस्य अवम जिला के विभिन बैंकर्स साथी।

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र सरकारी और कॉर्पोरेट वर्ग के साथ अब किसानों को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में कदम बढ़े हैं। इसी उददेश्य से लीड बैंक, कुरक्षेत्र और पेंशन फंड निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण(PFRDA) के संयुक्त सहयोग से “बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की” विषय पर विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम होटल सैफ्रन कुरुक्षेत्र मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या(120-125) में किसान उत्पादक संगठन(FPO) सदस्य, किसान, नैनो यूनिट के सदस्य और युवा उद्यमी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में पीएफआरडीए के उप महा प्रबंधक, मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) केवल निवेश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर वृद्धावस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मात्र 250 रुपये के नियमित निवेश से लोग अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डीडीएम नाबार्ड , डीजीएम पीएनबी , डीजीएम एसबीआई, जीएम co operative bank, एलडीएम कुरुक्षेत्र, एसएलबीसी अधिकारी एवं अन्य विशेषज्ञों ने किसानों और युवाओं को एनपीएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनपीएस के माध्यम से किसान, मजदूर और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग भी आसानी से पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इससे बुढ़ापे में नियमित आय का साधन मिलता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। वित्तीय विशेषज्ञों ने कहा कि आज के समय में केवल खेती या व्यवसाय से मिलने वाली आय पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसलिए किसानों और ग्रामीण युवाओं को भी नियमित बचत और निवेश की आदत अपनानी चाहिए ताकि बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में उपस्थित एफपीओ सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए और एनपीएस से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उन्हें सरल और व्यवहारिक तरीके से पेंशन योजना के लाभ, निवेश प्रक्रिया और दीर्घकालिक वित्तीय योजना के बारे में समझाया।

इस अवसर पर PFRDA DGM Shri Manoj Kumar Tiwari & Shri Sachin Rathee Ji और डीडीएम नाबार्ड , डीजीएम पीएनबी , डीजीएम एसबीआई, जीएम Cooperative bank, एलडीएम कुरुक्षेत्र, एसएलबीसी अधिकारी, सहित कई अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *