भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर चंडीगढ़ में जश्न, दोनों दलों के नेता एक मंच पर आए
चंडीगढ़ :- पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच पुनः गठबंधन होने पर आज चंडीगढ़ भाजपा के सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय में दोनों दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा और अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा गठबंधन का स्वागत किया।
गठबंधन की घोषणा के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के मद्देनजर दोनों दलों के स्थानीय नेतृत्व का एक मंच पर आना भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है व अब आगामी निगम चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे, नगर निगम चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन एवं अरुण सूद, प्रदेश मीडिया संयोजक रवि रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदिरा सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मंदीप सिंह, खादी बोर्ड के चेयरमैन ददार सिंह, महासचिव अवतार सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जुझार सिंह, तरविंदर सैनी, बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह तथा प्रदेश सचिव कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे।
शिरोमणि अकाली दल की ओर से चंडीगढ़ इकाई के प्रधान चरणजीत सिंह विली, एससी मोर्चा के प्रधान सुरजीत सिंह राजा, यूथ अकाली दल पंजाब के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बॉबी तथा अकाली दल चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष श्री जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि दोनों दलों के पुनः साथ मिलकर आने से निगम चुनावों में हम भारी जीत हासिल करेंगे । उनका कहना था कि भाजपा व अकाली दल राजनीतिक गठजोड़ से पहले भी शहर के विकास को लेकर एकजुट थे व अब औपचारिक रुप से साथ आने से शहर के विकास को और बल मिलेगा ।
इस अवसर पर चंडीगढ़ अकाली दल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह विल्ली ने गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निगम चुनावों में तो विरोधियों को पटकनी देंगे ही साथ ही शहर के विकास को भी नये आयाम मिलेंगे । उनका कहना था कि दोनों दल न केवल मिल कर चुनाव लड़ेंगे अपितु केंद्र सरकार की विकासात्मक नीतियों को भी घर घर पहुँचायें । उनका कहना था कि भारी बहुमत से जीतने के बाद महापौर भी हमारा होगा।
दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर गठबंधन की खुशी साझा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। इस के बाद दोनों पार्टियों के नेता व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 34के गुरुद्वारा में सरवत दें भले की अरदास की व आज श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर भी छका।