धरती की सेहत सुधारने और किसानों की आय बढ़ाने पंजाब के खेतों में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
तरनतारन :- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के तरनतारन जिले के ग्राम ‘बूह हवेलियां’ में आयोजित ‘किसान चौपाल’ में शिरकत कर अन्नदाताओं के साथ सीधा संवाद किया। खेतों के बीच किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनते हुएl चौहान ने पराली जलाए बिना आधुनिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों और पंचायतों का अभिनंदन किया। उन्होंने दो टूक कहा कि वे कोई बड़ी राजनीतिक सभा करने नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में किसानों के बीच बैठकर उनकी बात समझने आए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से किसानों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने का आग्रह किया और मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों तथा एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद की प्रतिबद्धता को दोहराया।