चंडीगढ़ देव समाज कॉलेज में 30वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बी डी बेलवाल ने प्रतिभागी को मोमोंट देकर सम्मानित किया
चंडीगढ़ :- देव समाज कॉलेज, सेक्टर 45 में 30वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चंडीगढ़ आयोजित 30वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंडीगढ़ को मिला, दूसरा स्थान हरियाणा को और तीसरा स्थान पंजाब को। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बी डी बेलवाल समाज सेवी द्वारा सभी प्रतिभागी को मोमोंट देकर सम्मानित किया गया