चंडीगढ़ में रामलीला देखने पहुंचे 8 साल के बच्चे की निकली लॉटरी, मिला माइक्रोवेव ओवन
चंडीगढ़:- बच्चों और युवाओं को रामलीला की ओर आकर्षित करने के लिए श्री राम सेवक युवा कला मंच सेक्टर-48 की रामलीला में अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। यहां रामलीला देखने आने वाले दर्शकों को इनाम दिए जा रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ सके।
इसी कड़ी में दूसरे दिन आठ वर्षीय बच्चे की लॉटरी निकली तो उसे भगवान श्रीराम के दर्शन करने और उपहार पाने का मौका मिला। इस पहल से रामलीला देखने आए दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों का मानना है कि मनोरंजन के साथ ऐसे प्रयास बच्चों और युवाओं को रामायण के प्रसंगों से जोड़ने में मददगार साबित होंगे।
अगर आप भी रामलीला के रोचक प्रसंगों का आनंद लेने के साथ आकर्षक उपहार जीतने का मौका पाना चाहते हैं, तो सेक्टर-48 की रामलीला में पहुंच सकते हैं