चंडीगढ़ कुमाऊं सांस्कृतिक रंग मंच रामलीला कमेटी सेक्टर 15 के पदाधिकारियों की हुई एक अहम बैठक, रमेश जोशी बने चौथी बार अध्यक्ष
चंडीगढ़ :- कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच रामलीला कमेटी सेक्टर 15 चंडीगढ़ की अहम बैठक अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता में हुई जिसमें की सबसे पहले स्वर्गीय संयोजक भुवन फुलारा को सभी पदाधिकारी गण द्वारा नम आंखों से 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारी की घोषणा की गई जिसमें कि रमेश जोशी अध्यक्ष व वाइस चेयरमैन हरिदत्त फुलारा व प्रधान आनंद बल्लभ नरवाल व मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व उप प्रधान शेखर चंद कांडपाल, भुवन कांडपाल, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, तीन उप प्रधान बनाए गए व महासचिव अजय सिंह डसीला व सचिव केशव तिवारी व सह सचिव कैलाश फुलारा व कोषाध्यक्ष माधव सिंह रावत व उप कोषाध्यक्ष गोपाल तिवारी व सांस्कृतिक सचिव हेमंत फुलारा व उप सांस्कृतिक सचिव सौरव कांडपाल व निर्देशक ननेश जोशी व अन्य सदस्य व सलाहकार बनाए गए बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया की 11 अक्टूबर 2026 से 10 दिवससीय भव्य रामलीला का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति सेक्टर 15 पटेल मार्केट के सामने मैदान में किया जाएगा रामलीला पात्रों की रिहर्सल 1 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी