चंडीगढ़ आगामी पार्षद चुनाव : स्वतंत्र उम्मीदवार वार्ड नंबर 30 के इंजीनियर अशोक शर्मा ने घोषित किया अपना घोषणा पत्र
चंडीगढ़:- चंडीगढ़ में आगामी पार्षद चुनाव को लेकर स्वतंत्र उम्मीदवार वार्ड नंबर 30 और 20 चंडीगढ़ के इंजीनियर अशोक कुमार शर्मा (ऊना) उम्मीदवार अपना घोषणा पत्र घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ में सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य पूरा करेंगे, साथ में गड्ढा मुक्त सड़क सुनिश्चित करेंगे और साथ ही नयी सड़कों का निर्माण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली एवं स्ट्रीट लाइट का समाधान ढूंढेंगे, जिसमें निरंतर बिजली आपूर्ति सभी गलियों में एलइडी स्ट्रीट लाइट एवं खराब लाइट को तुरंत मरम्मत किया जाएगा। जल आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि शहर को साफ जल और नियमित प्रयोग जल व्यवस्था करेंगे और जल रिसाव की रोकथाम एवं जल गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने पार्क सुंदरीकरण एवं हरियाली को लेकर कहा कि पार्किंग का नवीनीकरण वृक्षारोपण अभियान एवं हरियाली बढ़ाने हेतु सामुदायिक उद्यान का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य रहेगा विकास विश्वास और लोगों की सेवा करना। इसके अलावा उन्होंने अपनी घोषणा पत्र में वार्ड नंबर 30 को आदर्श स्वच्छ एवं विकसित क्षेत्र बनाए जाने का भी संकल्प लिया। और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे एक बार हमें भी पार्षद बनाने का मौका दें ताकि हम चंडीगढ़ में विकास कार्यों को निष्ठा से करें और चंडीगढ़ को स्वच्छ और साफ सुथरा बना सके।