सेक्टर-48 रामलीला में पहुंचे चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी, वन में श्रीराम-हनुमान मिलन का मंचन
श्रीराम और हनुमान के मिलन के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर, लकी ड्रा में लव कुश का निकला ग्राइंडर
चंडीगढ़:- सेक्टर-48 में श्री राम सेवक युवा कला मंच की ओर से आयोजित रामलीला में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी पहुंचे। इस दौरान रामलीला में भगवान श्रीराम और हनुमान जी के वन में मिलन का प्रसंग मंचित किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति, समर्पण और सेवाभाव को जीवंत किया।
वन में श्रीराम और हनुमान जी के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। प्रसंग में हनुमान जी की प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया गया। रामलीला के मंचन ने दर्शकों को भक्ति और मर्यादा का संदेश दिया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।