टिहरी गढ़वाल विकास परिषद (रजि.), चंडीगढ़ ने विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली भाग लिया
चंडीगढ़ :- चंडीगढ़ की सुप्रसिद्ध लेजर वैली, सेक्टर-10 से एम.सी. ऑफिस, सेक्टर-17 होते हुए फुटबॉल स्टेडियम, सेक्टर-17 तक पंजाब एवं चंडीगढ़ में बढ़ते नशे के विरुद्ध एक विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह जन-जागरूकता अभियान पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की गरिमामयी रहनुमाई में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस महत्वपूर्ण अभियान में टिहरी गढ़वाल विकास परिषद (रजि.), चंडीगढ़ के बैनर तले शंकर सिंह पवार, प्रधान गढ़वाल सभा चंडीगढ़; टिहरी गढ़वाल विकास परिषद (रजि.), चंडीगढ़ के प्रधान रघुवीर सिंह पवार, सलाहकार बलबीर सिंह बागड़ी, महासचिव इंदु भूषण गोदियाल, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद पूर्व प्रधान कमल सिंह पवार, दीपक उनियाल, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सम्माननीय साथियों के साथ सम्मिलित होने का मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति, परिवार या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए इस अवसर पर जगदंबा बिजलोण ने पंजाब, चंडीगढ़ सहित समस्त भारतवासियों से विनम्र अपील कि स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने परिवार, समाज एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विशेष रूप से हमारे युवा साथियों और बच्चों से मेरा हृदय से आग्रह है—नशे को अपने जीवन में स्थान न दें। अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दें। आप ही देश की शक्ति, आशा और आने वाले भारत की पहचान हैं।
आइए, हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें—
🌿 नशा छोड़ें — जीवन जोड़ें।
🌿 युवा बचाएँ — भविष्य बचाएँ।
🌿 स्वस्थ युवा — सशक्त समाज — विकसित भारत।