नेपाल त्रासदी के पीड़ितों की आत्मिक शांति के लिए चंडीगढ़ में हुआ विशेष शांति हवन
चंडीगढ़:- नेपाल में 26 अगस्त को हुई अत्यंत दुखद त्रासदी में जान गंवाने वाले मासूम लोगों की आत्मिक शांति और शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए आज चंडीगढ़ में एक विशेष प्रार्थना सभा व हवन का आयोजन किया गया मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि ये आयोजन समाज सेविका एवं पूर्व वरिष्ठ उप महापौर हीरा नेगी एवं उनकी टीम द्वारा सेक्टर 7 स्थित सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर में किया गया।
पंडित सीताराम पंडित दिनेश द्वारा इस ‘शांति हवन एवं प्रार्थना सभा’ में वैदिक मंत्रोचार कर हवन किया इस अवसर पर आशा सग्गी प्रधान सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर तथा अन्य सदस्यों के सहयोग से आहुति दी गई इस मौके पर निशा शर्मा , शशी पालीवाल , राज रानी, गुरदीप कौर, प्रीति अग्रवाल , प्रीति वर्मा, कमलेश शर्मा, जय श्री रावत, हरजीत कौर , मीना गुप्ता, मंजू कालिया, कमला भट्ट ,प्रीति अग्रवाल, अनीता शर्मा, राजरानी, लक्ष्मी रौतेला, पूनम, उर्मिला, देवी अनु, प्रकाशी गोसाई, रेखा , विमला देवी, कौशल्या देवी, व अनिल भारद्वाज, सरबजीत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राकेश भारद्वाज, अशोक, विजय राणा आदि भाई बहनों द्वारा सामूहिक आहुतियाँ दी गई ।
इस अवसर पर हीरा नेगी पूर्व वरिष्ठ उप महापौर नगर निगम ने कहा कि नेपाल की भीषण आपदा ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है आज सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले , घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो और बिछुड़े लोगों का मिलन जल्दी ही अपने परिवारों से हो कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और विश्व कल्याण की कामना की गई।