10 रुपये की बर्फी से करोड़ों के कारोबार तक पहुंचा बीकानेरवाला, श्याम सुंदर अग्रवाल ने साझा की सफलता की कहानी
चंडीगढ़:- कभी 10 रुपये में बर्फी बेचकर कारोबार की शुरुआत करने वाले बीकानेरवाला ने आज मिठाइयों और नमकीन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। राजस्थान के बीकानेर से शुरू हुआ यह सफर आज देश-विदेश तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को मोहाली और मेलबर्न में एक साथ आउटलेट लॉन्च के अवसर पर बीकानेरवाला के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल ने ब्रांड के सफर और कारोबार के विस्तार से जुड़े अनुभव साझा किए।
बीकानेरवाला की कहानी केवल मिठाइयों और नमकीन के कारोबार की सफलता नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत, मेहनत, गुणवत्ता और बदलते समय के साथ खुद को ढालने की भी कहानी है। पारंपरिक भारतीय स्वाद को बरकरार रखते हुए ब्रांड ने आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पादों और कारोबार का विस्तार किया।
आज भारतीय मिठाइयों, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों की पहचान अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रही है। बीकानेरवाला का सफर उन उद्यमियों और स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो छोटे स्तर से शुरुआत कर बड़े मुकाम तक पहुंचने का सपना देखते हैं।
मोहाली और मेलबर्न में एक साथ आउटलेट लॉन्च होना ब्रांड की बढ़ती पहुंच और भारतीय स्वाद की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।