देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड चंडीगढ़ द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस के साथ उत्तराखंड का लोक पर्व घी त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया
चंडीगढ़ :- देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड चंडीगढ़ के द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस के साथ उत्तराखंड का लोक पर्व घी त्यौहार पंजाब कला भवन सेक्टर 16, चंडीगढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह प्रोग्राम समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा व प्रधान दर्शन सिंह कोरंगा की देखरेख में मनाया गया जिसमें की मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने मुख्य रूप से उपस्थित थे और उनके द्वारा ध्वज लहराया गया व इस अवसर पर सभी देशभक्तों ने राष्ट्रगान गाया व इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर चंडीगढ़ हीरा नेगी व वार्ड नंबर 12 की उप प्रधान कमला भट्ट ने शिरकत की।
समिति द्वारा झोड़ा चाचरी व हुड़का वादन प्रोग्राम व रस्सा कसी का प्रोग्राम किया गया जिसमें की महिलाओं ने रस्सा कशी की प्रतियोगिता जीती व घी त्यौहार में सभी आए हुए लोगों ने एक दूसरे को घी का सेवन कराया व घी संक्रांति मनाई गई समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा व प्रधान दर्शन सिंह कोरंगा व महासचिव दान सिंह गढ़िया व उपाध्यक्ष हरीश कोरंगा व मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व उपकोषाध्यक्ष रमेश सिंह कोरंगा व संगीत डायरेक्टर आनंद सिंह कोरंगा व ऑफिस सेक्रेटरी चंचल सिंह कपकोटी व मुख्य सलाहकार नंदन सिंह कोरंगा व सलाहकार सुरेंद्र सिंह व सोशल मीडिया इंचार्ज टीका सिंह मेहता व पूरी कार्यकारिणी व नारी शक्ति व सभी सदस्य गण मौजूद रहे, महासचिव दान सिंह गढ़िया द्वारा आए हुए सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया गया सभी का धन्यवाद किया गया और उन्होंने देशवसियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।