चंडीगढ़ के सेक्टर-49 थाना प्रभारी शेर सिंह से आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की हुईं बैठक सामाजिक सहयोग व सुरक्षा पर हुई चर्चा
चंडीगढ़:- विभिन्न सोसायटियों के प्रधान एवं उनकी टीम तथा हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट वेलफेयर मार्केट कमेटी के प्रधान एवं उनकी टीम के प्रतिनिधियों ने सेक्टर 49 के थाना प्रभारी (SHO) शेर सिंह से पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर नगर निगम चंडीगढ़ हीरा नेगी के मार्गदर्शन में एक सार्थक एवं सफल बैठक की मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे नै बताया कि इस बैठक के दौरान समाजहित एवं जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी प्रतिनिधियों ने शेर सिंह की सक्रिय कार्यशैली, समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की एस एच ओ शेर सिंह ने बताया कि एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है।