शहर के बीचोंबीच खुला हाइजीनिक ओपन किचन वाला स्ट्रीट फूड शोरूम: भाजपा के संजय टंडन, जतिंदर मल्होत्रा और मेयर सौरभ जोशी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़:- शहरवासियों को अब सड़क किनारे मिलने वाले पसंदीदा स्ट्रीट फूड का स्वाद साफ-सुथरे और हाइजीनिक माहौल में भी स्ट्रीट वेंडर्स जैसी कीमत पर मिलेगा। सेक्टर-21 स्थित एससीओ-2 में हाइजीनिक ओपन किचन वाले स्ट्रीट,”” हाईव फ़ूड लाबी”” का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने किया।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों और बड़ी संख्या में फूड लवर्स ने भाग लिया।
ब्रुनेल यूनिवर्सिटी, लंदन से मास्टर्स डिग्री प्राप्त महिला उद्यमी दीपिका धवन द्वारा शुरू किए गए इस स्टार्टअप की सबसे बड़ी विशेषता इसका हाइजीनिक ओपन किचन है, जहां ग्राहकों के सामने ताजा स्ट्रीट फूड तैयार किया जाएगा। शोरूम में साफ-सफाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि सभी व्यंजनों की कीमतें सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड के बराबर रखी गई हैं।
दीपिका धवन ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को ऐसा विकल्प उपलब्ध कराना है, जहां स्वाद, स्वच्छता और किफायती कीमत—तीनों एक साथ मिल सकें। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता को देखते हुए अब लोग बिना स्वच्छता की चिंता किए अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है, जो शहर के फूड कल्चर को नई पहचान देगा।