चंडीगढ़: भारत की पहली डी+ एसयूवी एमजी मैजेस्टर की डिलीवरी चंडीगढ़ में शुरू हो गई है। शहर के एक सरकारी कर्मचारी ने एमजी मैजेस्टर की पहली डिलीवरी प्राप्त कर इस प्रीमियम एसयूवी के मालिक बनने का गौरव हासिल किया।
एमजी मैजेस्टर को उन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है जो प्रीमियम आराम, दमदार प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता वाली एसयूवी की तलाश में हैं। यह वाहन सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ 215.5 पीएस पावर और 478.5 एनएम टॉर्क देने वाले ट्विन-टर्बो डीजल इंजन से लैस है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2WD और एडवांस्ड 4WD दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
लॉन्च अवसर पर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि एमजी मैजेस्टर भारतीय एसयूवी बाजार में एक नया मानक स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इसका विशाल आकार, अत्याधुनिक तकनीक और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स इसे अपने प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाते हैं।
ऑफ-रोड क्षमता को ध्यान में रखते हुए मैजेस्टर में 10 ऑफ-रोड मोड, इंटेलिजेंट 4WD सिस्टम, क्रॉल कंट्रोल मोड तथा सेगमेंट में पहली बार फ्रंट, रियर और सेंटर ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं। वाहन में 219 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 810 मिमी वाटर वेडिंग क्षमता भी उपलब्ध है।
कंपनी का कहना है कि एमजी मैजेस्टर प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों को लक्ज़री, सुरक्षा, तकनीक और एडवेंचर का बेहतरीन संयोजन प्रदान करेगी।


