उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, एन्यूमरेटर व सुपरवाइजर प्रशिक्षण देहरादून में संपन्न

देहरादून:- उत्तराखंड में आगामी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्यभर में प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राज्यभर में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन एवं कार्यों की नियमित समीक्षा, स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष पहल, विभिन्न विभागों व संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर जनभागीदारी को प्रोत्साहन, झबरेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम, नगर पंचायत झबरेड़ा के अंतर्गत चार्ज झबरेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षण का संचालन एफटी श्री सौरव कुमार एवं श्री सुनील कुमार पाल द्वारा किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण – बिरोंखाल एवं चौबट्टाखाल में प्रशिक्षण/बैठकें आयोजित, प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई,

मंगलौर व बीएचईएल में आयोजन – नगर पालिका परिषद मंगलौर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न, बीएचईएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस आयोजित
स्व-गणना को लेकर विशेष अभियान – स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न संस्थानों के साथ सक्रिय संवाद किया जा रहा है।
इस क्रम में: – उप निदेशक आर. के. बनवारी ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की संयुक्त निदेशक श्रीमती साक्षी सिंह सहित अन्य अधिकारियों से भेंट कर स्व-गणना को बढ़ावा देने का आह्वान किया
साथ ही प्रसार भारती–दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भट्ट उप-निदेशक कुलभूषण कुमार क्लस्टर प्रमुख सुरेश कुमार मीना, पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्दरियाल से मुलाकात कर स्टाफ एवं आमजन को जनगणना में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *