कुमाऊँ सभा चंडीगढ़ की महिला प्रकोष्ठ द्वारा माँ नंदा-सुनंदा देवी की भव्य चौकी का सफल आयोजन
चंडीगढ़ :- कुमाऊँ सभा, चंडीगढ़ (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा गुग्गा माड़ी हनुमान मंदिर, सेक्टर-20, चंडीगढ़ में माँ नंदा एवं सुनंदा देवियों की भव्य चौकी का श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में सफल आयोजन किया गया।

सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह आयोजन सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी व महिला प्रकोष्ठ की प्रधान दीपा मेहता की रेख देख में हुआ पांडे ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ देवी पूजन से हुआ, जिसके पश्चात माता की डोली नगर भ्रमण (मायके प्रस्थान) को निकली। माताओं के कैलाश पर्वत से मायके पहुंचने पर ट्राई सिटी से आई हुईं समाज की सभी कीर्तन मंडलियों द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पारंपरिक वस्त्र तथा पिछौडा़ पहनकर अपनी मां और पहाड़ की बेटियों नंदा और सुनंदा का फूलों की वर्षा, ढोल दमाऊ की थाप और नृत्य द्वारा स्वागत किया गया। यह दृश्य देखकर लगा जैसे कि पूरे ही उत्तराखंड की संस्कृति आयोजन स्थल पर उतर आई हो। तत्पश्चात भजन गायक गोबिंद उप्रेती द्वारा भजन-कीर्तन एवं माँ नंदा-सुनंदा देवियों का गुणगान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के संयोजक भूपिंदर शर्मा व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर नगर निगम चंडीगढ़ हीरा नेगी व गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार व पार्षद गुरबक्श रावत व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर कुमाऊँ गढ़वाल, उत्तराखंड समाज के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला प्रकोष्ठ की प्रधान दीपा मेहता तथा समस्त कार्यकारिणी ने माँ नंदा-सुनंदा देवियों से समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की समस्त कार्यकारणी व सदस्य गण व पूर्व प्रधान पूर्व महासचिव इस आयोजन में मौजूद रहे
कुमाऊँ सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि माँ नंदा और सुनंदा उत्तराखंड की आराध्य एवं कुलदेवियों के रूप में श्रद्धा के प्रमुख केंद्र हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध कुमाऊँनी संस्कृति, परंपराओं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी व महासचिव भगत सिंह रावत व सभी पदाधिकारी व समस्त कार्यकारिणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया