चंडीगढ़: मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग संस्था SHIKSHAMED द्वारा होटल JW मैरियट, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में MBBS एडमिशन सेमिनार 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें भारत और विदेश में MBBS प्रवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी दी ।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में यूरोप के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि छात्रों और अभिभावकों को विदेश में MBBS प्रवेश, पात्रता, वीज़ा प्रक्रिया, NMC मान्यता, FMGE/NExT तथा भारत के निजी मेडिकल कॉलेजों में मैनेजमेंट एवं NRI कोटा के तहत प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। सेमिनार के दौरान निःशुल्क एलिजिबिलिटी चेक और प्रोफाइल मूल्यांकन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई ।
कार्यक्रम में डॉ. शबनम मुख्य अतिथि होंगी। सेमिनार को गोचा तुतबेरिद्ज़े, रेक्टर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप; सुश्री तमारा पेर्ताया, फैकल्टी डीन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप; सुश्री निनो पतराया, उप-डीन (शैक्षणिक मामले), यूरोपियन यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया; तथा सुश्री तमार जर्गिनावा, उपाध्यक्ष, यूरोपियन यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया संबोधित किया ।
डॉ. शबनम ने कहा कि भारत में MBBS सीटों की सीमित संख्या और NEET के बढ़ते कट-ऑफ के कारण कई छात्र विदेश में मेडिकल शिक्षा के विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे जोड़कर उन्हें प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप के रेक्टर गोचा तुतबेरिद्ज़े ने कहा कि यूरोपीय विश्वविद्यालय अंग्रेज़ी माध्यम में चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक क्लिनिकल प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराते हैं।
आयोजकों के अनुसार, सेमिनार में प्रवेश सभी छात्रों एवं अभिभावकों के लिए निःशुल्क रहेगा तथा वॉक-इन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।


