करवा चौथ पर शहर में पहली बार निःशुल्क मेहंदी कैंप, भूपिंदर शर्मा ने सभी बहनों के लिए लगाया शिविर
चंडीगढ़:- करवा चौथ के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, चंडीगढ़ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा (वार्ड नं. 34) की ओर से सभी बहनों के लिए निःशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन किया गया है। शहर में इस तरह का शिविर पहली बार लगाया गया है।
यह कैंप शर्मा प्रॉपर्टीज, मकान नंबर 3005, सेक्टर 45, चंडीगढ़ में 27 को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा। इसमें कुशल मेहंदी आर्टिस्ट बहनों के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगा रहे हैं। यह सुविधा सभी के लिए पूरी तरह निःशुल्क है। शहर के किसी भी सेक्टर से महिलाएँ इस कैंप में आकर मेहंदी लगवा सकती हैं।
भूपिंदर शर्मा ने सभी बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य और सुहाग के इस पर्व पर बहनों को यह छोटा-सा उपहार देने के लिए यह शिविर लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि करवा चौथ बहनों के प्रेम, समर्पण और आस्था का पर्व है। इस अवसर पर हर बहन के हाथों में मेहंदी रचे, यही इस शिविर का उद्देश्य है। शहर में इस तरह का निःशुल्क मेहंदी कैंप पहली बार लगाया गया है और आगे भी बहनों व समाज के हित में ऐसे आयोजन किए जाएँगे। उन्होंने शहर के सभी सेक्टरों की बहनों से कैंप में पहुँचकर इसका लाभ उठाने की अपील की।