फिल्मसिटी में रिलीज हुई ‘सिक्स सेंस’, ओए कुणाल और बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट लव गिल की जोड़ी ने बिखेरा रोमांस
चंडीगढ़:- जसराज़ रिकॉर्ड्स और जसवंत सिंह की ओर से तैयार म्यूजिक वीडियो ‘सिक्स सेंस’ फिल्मसिटी में रिलीज किया गया। गायक ओए कुणाल की आवाज में तैयार इस गाने में बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट लव गिल और ओए कुणाल नजर आ रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में फिल्माए गए वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री आकर्षण का केंद्र है।
गाने के संगीत और बोल ओए कुणाल ने लिखे हैं, जबकि इसका निर्माण जसवंत सिंह ने किया है। वीडियो रविंदर धीमान ने तैयार किया है और पोस्टर डिजाइन अंकित जीएफएक्स ने किया है।
रिलीज के मौके पर टीम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि ‘सिक्स सेंस’ को युवा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। रिलीज के साथ ही गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है।