कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच रामलीला कमेटी में अंगद रावण संवाद मंचन, चंडीगढ़ के मेयर सौरव जोशी ने भी प्रभु राम का आशीर्वाद लिया
चंडीगढ़ :- कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच रामलीला कमेटी सेक्टर 15 चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला में सेतु निर्माण से लेकर अंगद रावण संवाद लक्ष्मण शक्ति तक मंचन किया गया जिसमें की अंगद का अभिनय नैनैश जोशी द्वारा निभाया गया व रावण की भूमिका अजय रसीला ने निभाई व लक्ष्मण की भूमिका संजय कांडपाल ने निभाई कमेटी के अध्यक्ष रमेश जोशी वाइस चेयरमैन हरि दत्त फुलारा प्रधान आनंद बल्लभ नरवाल महासचिव अजय डसीला व माधव सिंह रावत, केशव तिवारी, गोपाल तिवारी सहित सभी कमेटी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि चंडीगढ़ के मेयर सौरव जोशी व एडवोकेट अतुल लखनपाल व सुरेंद्र बंसल व एडवोकेट विपिन महाजन व शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी प्रभु राम के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया रामलीला का मंचन बहुत ही सुंदर और भव्य तरीके से किया जा रहा है लोगों में प्रभु की लीला देखने का काफी उत्साह बना हुआ है हजारों की संख्या में लोग प्रभु का आशीर्वाद लेने आरहे हैं |