सहारनपुर में पाँचवीं अनुसूची एवं जनजाति दर्जे को लेकर बैठक एवं गोष्ठी आयोजित
सहारनपुर:- श्री गढ़वाल सभा, सहारनपुर में पाँचवीं अनुसूची (Fifth Schedule) एवं जनजाति दर्जे (Tribe Status) से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर एक बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री गढ़वाल सभा, सहारनपुर के प्रधान श्री वीर चंद्र रमोला जी ने की।
बैठक के दौरान पाँचवीं अनुसूची एवं जनजाति दर्जे से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानितजनों एवं सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार रखे तथा संबंधित विषयों पर सार्थक संवाद किया।
बैठक का उद्देश्य संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाना, विचारों का आदान-प्रदान करना तथा समाज के लोगों को एकजुट होकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानितजनों, सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा सामूहिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया गया।