महिलाओं की रामलीला में पहुंचे समाजसेवी उद्यमी एमके भाटिया, महिला और युवा सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का संदेश
चंडीगढ़:- समाजसेवी उद्यमी एमके भाटिया महिलाओं की डिजिटल रामलीला दिव्यविस्ता जड़ों से जूड़ो में पहुंचे। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली इस पहल की सराहना की। एमके भाटिया अपने कर्मचारियों को हर दिवाली कार देकर सम्मानित करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनका यह प्रयास कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की सोच को दर्शाता है।
महिलाओं द्वारा भगवान राम की लीला का मंचन भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का अनूठा संगम है। ऐसी पहल महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी भूमिका मजबूत करने का अवसर देती हैं। एमके भाटिया की मौजूदगी ने इस आयोजन के सामाजिक महत्व को भी रेखांकित किया।
हर दिवाली अपने कर्मचारियों को कार देकर करते हैं सम्मानित, सामाजिक सरोकारों के लिए भी रहते हैं सक्रिय