नमो क्रिकेट लीग ने युवाओं को खेल से जोड़ने की नई मिसाल कायम की – खट्टर
पंचकूला में पहली बार हुआ ड्रोन शो से दिया गया, नशामुक्ति का संदेश
पंचकूला:- हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग जैसे बड़े आयोजन के लिए तरुण भंडारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि यह सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं को खेल से जोड़ने वाला एक बड़ा अभियान बन गया है। इस आयोजन ने 50,000हजार खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर का आयोजन बिना सरकारी सहायता के किया जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। भारत युवाओं का देश है और यदि युवाओं को पढ़ाई, खेल, रोजगार और कारोबार के अवसर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे तो प्रदेश का विकास कैसे होगा।
इस मौके मनोहर लाल खट्टर ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई ।
उन्होंने कहा कि खेल के साथ शिक्षा को भी युवाओं की प्राथमिकता बनाना जरूरी है। हरियाणा के हर गांव में कम से कम एक लाइब्रेरी और हर शहर के हर वार्ड में लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 1,0000 लाइब्रेरियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत पर काम पहले ही हो चुका है।
उन्होंने कहा कि उद्देश्य है कि हरियाणा का युवा पढ़े, रोजगार हासिल करे, अपना कारोबार शुरू करे और नशे से दूर रहे। नमो क्रिकेट लीग जैसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहे हैं।
संदेश साफ है—मैदान से युवा जुड़ेंगे तो नशे से दूरी बनेगी, किताब से जुड़ेंगे तो भविष्य संवरेगा।