सायना नेहवाल ने एसके ट्राईसिटी मैराथन में 8000 से भी अधिक प्रतिभागियों को दिखाई हरी झंडी
मेयर सौरभ जोशी भी रहे मौजूद, फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने का दिया संदेश
चंडीगढ़:- भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एसके ट्राईसिटी मैराथन के 10 किलोमीटर वर्ग को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी भी मौजूद रहे। मैराथन में 8000 शहरवासियों ने भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
सायना नेहवाल ने कहा कि यदि भारत को जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों के साथ खेलों और फिटनेस के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करनी है तो लोगों को अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम और दौड़ को शामिल करना होगा। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से रोजाना कम से कम एक घंटा दौड़ने अथवा शारीरिक गतिविधि के लिए देने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “भारत को स्पोर्टिंग नेशन बनाना है तो फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। खेल केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि हर नागरिक को खेल और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।” और
मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने फिटनेस के साथ-साथ डिजिटल फ्रॉड और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया।