उत्तराखंड और हिमाचल की कीर्तन मंडलीयों द्वारा सेक्टर 7 बी चंडीगढ़ में भव्य लंगर
चंडीगढ़:- चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में उत्तराखंड कीर्तन मंडली एवं हिमाचल कीर्तन मंडली द्वारा पिछले 22 साल से लगातार पीपल के पेड़ के नीचे हर साल सावन के महीने में लंगर का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी उत्तराखंड और हिमाचल कीर्तन मंडली द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल और उत्तराखंड की कीर्तन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर बाबा के भक्तों को खूब नचाया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा का भी बड़ा अहम योगदान रहा। आज हुए भव्य लंगर की अवसर पर हिमाचल और उत्तराखंड की कीर्तन मंडलियों की सदस्यों के अलावा मनीमाजरा की कीर्तन मंडली, सेक्टर 45 की कीर्तन मंडली के साथ कई कीर्तन मंडली की सदस्य उपस्थिति रही।
सावन महीने के पावन अवसर पर और शिव जी की महिमा से यह लंगर बड़े भाव से संपन्न हुआ। बारिश के बावजूद भी बाबा की प्रति श्रद्धालुओं का अटूट प्रेम ने देखने को मिला। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडलियों ने खूब डांस किया भजनों पर। इस कार्यक्रम में पिछले 22 सालों से लगातार लंगर बना रे भंडारी भी अहिम योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने भाजपा सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री की आह्वान और मार्गदर्शन में संचालित हर घर तिरंगा का भी भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में बने खीर पुरी का बड़ा आनंद लिया। इस अवसर पर कीर्तन मंडलियों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को फल फ्रूट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम और लंगर पर हर भक्त ने अपने-अपने राय दी। कार्यक्रम की संचालन करती और प्रसिद्ध समाजसेवी सुनीता भट्ट द्वारा इस कार्यक्रम का अद्भुत ढंग से संचालन किया गया।
इस कार्यक्रम पर उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ सदस्य, वीरपाल सिंह नेगी, बुद्धिचंद, विक्रम सिंह नेगी, प्रवासी उत्तराखंड उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुभाष शास्त्री, भण्डारी, उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ की महिला अध्यक्ष सुनीता भट्ट, रोशनी राणा के अलावा कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। अवसर पर उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने हर घर तिरंगा का संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
भजन कीर्तन व लंगर के समापन पर उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ की महिला अध्यक्ष सुनीता भट्ट ने सभी सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।